Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
24-Dec-2023 04:35 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: तीन दिन पहले नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव में पुलिस से बचने के लिए युवक ने सकरी नदी में छलांग लगा दी थी, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। तीन दिन बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी से युवक के शव को बरामद कर लिया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक शाहपुर गांव निवासी संजय कुमार सिंह के 22 वर्षीय बेटे आशीष कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप हैं कि बीते शुक्रवार को कतरीसराय थाना की पुलिस शाहपुर गांव में पहुंची थी और लोगों को खदेड़ने लगी थी। इसी दौरान आशीष भी भागने लगा था और पुलिस से बचने के लिए सकरी नदी में कूद गया था और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। दिन बाद एसडीआरएफ की टीम गांव पहुंची और नदी से शव को बरामद किया।
वहीं इस मामले पर कतरीसराय थानाध्यक्ष शरद रंजन प्रसाद ने बताया कि पुलिस गस्ती में थी। उसी दौरान पता लगा की कोई युवक नदी में डूब गया, जिसके बाद पुलिस अपने स्तर से तैराक को बुलाकर खोजबीन कराया लेकिन युवक का पता नहीं चला। एसडीआरएफ ने नदी से शव को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिवार के लोग जो आरोप लगा रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है।