मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
31-May-2024 05:16 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। दोनों बदमाश लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक कट्टा, दो गोली, चाकू और बाइक बरामद किया है। दोनो की गिरफ्तारी बोचहा थाना अंतर्गत कर्णपुर उत्तरी इलाके के एक लीची बगान से हुई है। सभी अपराधी एक जगह जमा होकर संगीन अपराध की योजना बना रहे थे। जिसकी सूचना बोचहा थाने के पुलिस को लगी। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई।
पुलिस के आने की भनक लगते ही एक अपराधी भाग निकला वहीं मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी में एक शातिर अपराधी सामिल है। जो पूर्व मुखिया पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दे चुका है। जिनके खिलाफ कई थानों में मामला दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी की पहचान विकास कुमार और सचिन कुमार के रुप में हुई है। एसपी इस्ट सहरियार अख्तर ने बताया कि फरार हुए अपराधी सूरज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।