1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
18-Dec-2023 05:47 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने कुख्यात बदमाश रोशन कुमार को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से तीन पिस्टर और गोली और 4 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश हत्या के मामले में पिछले एक साल से जेल में बंद था और एक महीना पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था।
दरअसल, बछवाड़ा थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि NH-28 सुल्तान पुल रसीदपुर के पास कुख्यात अपराधी रौशन कुमार ऊर्फ राणा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रौशन पिछले वर्ष कपड़ा व्यवसायी की हत्या केस में एक साल से जेल में था।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जेल से निकलने के बाद रौशन कुमार फतेहा बाजार में व्यवसाईयों से रंगदारी की मांग करने लगा था और कई व्यवसाईयों से रंगदारी वसूल भी चुका था। पुलिस जेल से निकलने वाले सभी बदमाशों पर निगरानी रख रही है। इसी निगरानी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रोशन रंगदारी वसूल रहा है जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है।