ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार : पुलिस की गाड़ी से कुचलकर शख्स की मौत, गुस्साए परिजनों ने...

बिहार : पुलिस की गाड़ी से कुचलकर शख्स की मौत, गुस्साए परिजनों ने कर दी ये मांग

22-Nov-2022 03:28 PM

ARWAL: खबर अरवल की है, जहां पुलिस की गाड़ी से कुचलकर एक शख्स की मौत हो गई। घटना कुर्था थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार के पास तकिया गांव की है। मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। मृतक की पहचान बारा गांव के रहने वाले रजनीश कुमार के रूप में की गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ दो लोग साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से पुलिस की एक वैन आई और साइकिल सवाल एक शख्स को कुचल दिया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद एक तरफ जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं, दूसरी और ग्रामीणों का आक्रोश भी चरम पर है। 



मृतक के बड़े भाई ने इस घटना के बाद पुलिस की जमकर निंदा की है। उन्होंने ये भी कहा कि मृतक के दो बेटे हैं उन्हें अब सरकारी नौकरी दी जाए। मृतक के भाई ने कहा कि पुलिस ने मेरे भाई की जान ले ली लेकिन अब उसके दो बेटे ही परिवार का सहारा हैं। उन्हें मुआवजा नहीं बल्कि सरकारी नौकरी मिले। पूरे इलाके में घटना को लेकर मातम पसरा हुआ है।