ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

मुंबई पुलिस बिहार की पुलिस टीम को टांगकर ले गई, मीडिया से बात करने से रोका.. कैदी वाहन से ले गए

31-Jul-2020 09:39 PM

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती पर लगे आरोपों की जांच के लिए गई बिहार पुलिस की टीम के साथ अजीबोगरीब वाकया हुआ है। मुंबई में जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम को महाराष्ट्र पुलिस से सहयोग नहीं कर रही है। यह बात बिहार के डिप्टी सीएम पहले ही कह चुके हैं लेकिन अब बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस से टांग कर अपने साथ ले गई है। 


दरअसल मुंबई में सुशांत केस की जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही बिहार पुलिस की स्पेशल टीम के पीछे देश भर की मीडिया लगी हुई है। बिहार की टीम जहां भी जा रही है वहां मीडिया का जमावड़ा लग रहा है और यही बात मुंबई पुलिस को नागवार गुजर रही है। मुंबई पुलिस ने अरसे से जिस केस में कोई सफलता हासिल नहीं कि मामले को लीपापोती के मोड में लेकर चले गए अब उसी केस में हर दिन बिहार पुलिस नए खुलासे कर रही है। बिहार पुलिस की इस सफलता से तिलमिलाई मुंबई पुलिस ने अब बिहार पुलिस के अधिकारियों को मीडिया से बात करने से रोक डाला है। 


मुंबई में बिहार पुलिस के साथ महाराष्ट्र पुलिस ने जो हरकत की है वह बेहद शर्मनाक है। तस्वीरें बयां कर रही है कि किस तरह बिहार पुलिस के अधिकारियों के कमर में हाथ लगाकर मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई। मुंबई पुलिस ने इनको किसी गाड़ी में बिठाना भी मुनासिब नहीं समझा बल्कि कैदी वाहन में बिठाकर अपने साथ ले गए। हालांकि अब तक साफ नहीं हो सका है कि आगे मुंबई पुलिस ने बिहार के अधिकारियों के साथ क्या कर रही है।