Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
29-Dec-2023 06:00 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में बेगूसराय के मटिहानी के सीमावर्ती क्षेत्र से पुलिस टीम ने 3 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा कुख्यात के ऊपर तीन लाख के इनाम की घोषणा कर रखा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मटिहानी थाना की पुलिस को सूचना मिली कि मटिहानी के हाजीपुर टोला निवासी श्याम ठाकुर का बेटा कुख्यात शशि ठाकुर मटिहानी एवं रतनपुर थाना के आसपास के इलाके में मौजूद है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर 3 लाख के इनामी अपराधी शशि ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। शशि ठाकुर पर हत्या, लूट एवं डकैती के सात मामले दर्ज हैं।
लंबे समय से पुलिस कुख्यात को तलाश कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। पुलिस मुख्यालय ने दो दिन पहले ही शशि ठाकुर के ऊपर तीन लाख का इनाम घोषित किया था। इनाम घोषित होने के बाद जिला पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार इनपुट जुटाने में लगी हुई थी। इनपुट मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि कुख्यात के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।