पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
30-Dec-2023 07:34 PM
By First Bihar
MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश के ऊपर कई थानों में मामले दर्ज हैं। जिले में हुई डकैती के कई कांडों में पुलिस उसे तलाश कर रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खोपा चौक से गिरफ्तार किया है।
दरअसल, पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी इंदल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले पर मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने बताया कि बीते 28 अक्टूबर की रात लौकही थाना क्षेत्र निवासी अशोक अग्रवाल के घर अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने करीब 25 से 30 किलो चांदी और 50 हजार कैश लूटकर फरार हो गए थे।
लौकही थाना में अशोक अग्रवाल ने केस दर्ज कराया था। जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम एक्शन में आई और इनामी इंदल पासवान को धर दबोचा। कुख्यात इंदल पासवान मधुबनी, सुपौल, दरभंगा जिलों में डकैती की घटना को अंजाम देता था। जिले के करीब करीब सभी थानों में इंदल के खिलाफ मामले दर्ज हैं।