मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
18-Jun-2023 07:56 PM
By SONU
NAWADA: खबर नावादा से आ रही है, जहां ड्यूटी के दौरान एक दारोगा की मौत से जिले के पुलिस महकमें में शोक की लहर है। वारिसलीगंज थाना में तैनात दारोगा सरकारी काम से शनिवार को नवादा शहर गए थे, जहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी और रविवार को उनका निधन हो गया। आशंका जताई जा रही है की लू लगने से उनकी मौत हुई है।
दरअसल, वारिसलीगंज थाने में पदस्थापित एसआई मो. अब्बास शनिवार को सरकारी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर नवादा टाउन गए थे। काम खत्म होने के बाद अब्बास वापस वारिसलीगंज लौट आए लेकिन बीच रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई थी। आनन-फानन में उन्हें वारिसलीगंज बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल रेफर कर दिया।
शनिवार को तबीयत में सुधार होने के बाद वे वापस घर लौट गए लेकिन रविवार को फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबियत खराब होने के बाद उन्हें पापापुरी स्थित विम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दारोगा की अचानक हुई मौत से थाना में पदस्थापित अन्य पुलिसकर्मी स्तब्ध हैं। स्थानीय लोग उनके मौत का कारण गर्मी और लू मान रहे है हालांकि डॉक्टरों ने लू से मौत की पुष्टि नहीं की है।
