Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
06-Jan-2024 07:23 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में STF ने मंदारे पहाड़ी के जंगलों में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफास किया है। छापेमारी के दौरान एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने जंगल से भारी मात्रा में निर्मित और अर्द्ध निर्मित हथियारों के साथ अवैध हथियार बनाने का औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक हथियार निर्माता को भी गिरफ्तार किया है।
दरअसल, शामपुर ओपी क्षेत्र के मंदारे पहाड़ी के जंगलों में एसटीएफ एवं जिला पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान वहां संचालित एक मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया गया। वहीं एक कारोबारी मो. जाहिद को गिरफ्तार किया गया जबकि चार-पांच हथियार कारोबारी पुलिस को चकमा देकर जंगल में भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके पर से 5 निर्मित पिस्टल, 2 अर्धनिर्मित पिस्टल एवं भारी संख्या में हथियार बनाने के उपकरण पुलिस ने जब्त किया है।
मुंगेर एसपी जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि एएसपी अभियान कुणाल कुमार एवं एसटीएफ डीएसपी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में शामपुर ओपी क्षेत्र के मंदारे पहाड़ी जंगल में शुक्रवार की रात संयुक्त शैडो ऑपरेशन (सी-लेवल ऑप्स) चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने पहाड़ पर संचालित मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया। जहां से हथियार निर्माण कर रहे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. कासो के पुत्र मो. जाहिद को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जबकि कुछ लोग भाग निकले।
पुलिस ने मौके पर से 5 देशी पिस्टल, 2 अर्धनिर्मित देशी पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस, 7 नर्मित व 7 अर्धनिर्मित मैगजीन, 5 बेश मशीन, स्ट्रेंड ड्रील मशीन, मैगजीन स्प्रिंग, स्लाइडिंग स्प्रिंग सहित भारी संख्या में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया है। इस मामले में फरार हथियार कारोबारी की पहचान कर ली गयी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।