Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Mar-2022 07:06 PM
GAYA : गया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक आवास सहायक को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आवास सहायक कोंच प्रखंड के तिनेरी पंचायत में कार्यरत था। आरोपी कोंच प्रखंड कार्यालय के गेट के पास किसी से रिश्वत ले रहा था इसी दौरान निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।
बताया जा रहा है कि गया जिले के आंती निवासी लालदेव पासवान के पुत्र गौतम कुमार ने निगरानी से शिकायत की थी कि कोंच प्रखंड के तिनेरी पंचायत में कार्यरत आवास सहायक अविनाश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त की राशि भुगतान करने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की जा रही है। प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच के दौरान निगरानी ने आरोप को सही पाया और आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोप को सही पाए जाने पर निगरानी विभाग द्वारा डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आवास सहायक विकास कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ लेकर चली गई। आरोपी अवास सहायक को पूछताछ के बाद निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।