Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
19-Feb-2022 08:08 PM
NAWADA : खबर नवादा से है, जहां हत्या के आरोप में दोषी करार दिए गए पिता और तीन पुत्रों को कोर्ट आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जिला न्यायालय के प्रथम एडीजे कन्हैया जी चौधरी की अदालत ने शनिवार को पिता सुरेश राम, पुत्र प्रमोद राम, इंदल राम और विश्वामित्र राम को आजीवन करावास समेत 20 हजार रूपए का जुर्माना लगाया। सभी दोषियों को धारा 307 के तहत भी दस वर्ष कारावास और दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
इसके अलावा प्रमोद व इंदल राम को आर्म्स एक्ट के तहत 3 वर्ष कारावास सहित पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना अदा नहीं करने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास की सजा होगी। न्यायिक हिरासत में बिताए गए समय को भी सजा अवधि में समायोजित करने का निर्देश कोर्ट ने दिया। ये भी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
गौरतलब है कि सरमेरा थाने में प्रगास राम की पत्नी पिंकी देवी के फर्द बयान पर आरोप दर्ज किया गया था। दोषी और प्रगास राम इसी थाना क्षेत्र के पेंदी गांव के निवासी हैं। वर्ष 2018 में दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। वारदात वाले दिन देर रात सभी दोषियों ने प्रगास राम को घर से खींचकर गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।