गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
25-Aug-2023 09:31 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के अरवल से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सोनभद्र बंशी के सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के खडासीन गांव में सूर्य मंदिर घाट पर पइन में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान फैजल आलम पिता मंसूर अंसारी एवं फैजल अंसारी पिता ऐनुल अंसारी के रूप में हुई है। इन दोनों की स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब कर मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार, सूर्य मंदिर घाट के आस पास जानवर चरा रहे लोगों ने सुर्यमंदिर किनारे पानी में दो बच्चा को स्नान करने के दौरान डूबते देखा। जिसके बाद आसपास के लोगों को पुकार लगाई फिर परिजन एवं ग्रामीण पइन के पास पहुंचे एवं बच्चा को गहरे पानी से निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि, एक साथ गांव में दो बच्चे के मरने से पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना शहर तेलपा ओपी थानाध्यक्ष को दी गई। वहीं, मध्य विद्यालय खड़ासीन के छठा एवं सातवां क्लास के दो छात्र की मौत पर अखिल भारतीय छात्र संघ के जिला सचिव राकेश राही ने सरकार से उचित मुआवजा को मांग की है। जबकि परिजन से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं पंचायत के मुखिया रविशंकर कुमार ने परिजन को सांत्वना देते हुए ढांढस बढ़ाया।