Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा Bihar news : हुजुर मुखिया जी के दरवाजे पर महीने में दो बार यदि BDO आ जाए तो मुर्ग-मुसल्लम में चला जाएगा मानदेय, विप में उठा मुद्दा तो सम्राट ने दिया जवाब Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी BIHAR JOB UPDATE: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 24 फरवरी को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, जानें पूरी डिटेल Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब
19-Jan-2022 07:47 AM
PATNA : बिहार में फिजिकल टीचर के 8000 से ज्यादा पदों के लिए बहाली जल्द होगी. राजकीयकृत प्रारंभिक स्कूलों में 8386 स्कूलों में एक-एक शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशकों की क्रिया शुरू हो गई है. जहां प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने मंगलवार को सभी 8386 पद 38 जिलों को आवंटित कर दिये. साथ ही सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को आदेश दिया कि वे 24 जनवरी तक इन पदों को विद्यालयवार और नियोजन इकाईवार उप आवंटित करते हुए इसकी सूचना प्राथमिक निदेशालय को दें.
इसको लेकर माना जा रहा है कि अब जल्द ही नियोजन का शिड्यूल भी जारी हो जाएगा. निदेशक ने साफ किया है कि आरटीई के तहत निहित प्रावधानों के आलोक में 8000 रुपए प्रतिमाह के नीयत वेतन पर फिलहाल 8386 स्कूलों में एक-एक फिजिकल टीचर सह स्वास्थ्य अनुदेशक के पद के सृजन की स्वीकृति दी गई है. इन्हें 200 रुपये की वार्षिक वेतन वृद्धि देय होगी. DEO को कहा गया है कि वे पोस्टेड का उप आवंटन करते वक्त अधिकतम नामांकन वाले स्कूल को प्राथमिकता देते हुए नामांकन के घटते क्रम में करेंगे. जिन मिडिल स्कूल में पहले से फिजिकल टीचर पोस्टेड हों वहां पद आवंटित नहीं करेंगे.
बता दें पटना में 334, बेगूसराय में 216, सीवान में 252, अररिया में 182, अरवल में 60, औरंगाबाद में 294, बांका में 245, भागलपुर में 257, भोजपुर में 236, बक्सर में 135, दरभंगा में 261, पू. चंपारण में 383, गया में 406, गोपालगंज में 197,जमुई में 244, जहानाबाद में 102, कैमूर में 171, कटिहार में 208, खगड़िया में 148, किशनगंज में 172, लखीसराय में 84, मधेपुरा में 213, मधुबनी में 291, मुंगेर में 136, मुजफ्फरपुर में 401, नालंदा में 239, नवादा में 201, पूर्णिया में 244, रोहतास में 231, सहरसा में 148, समस्तीपुर में 286, सारण में 306, शेखपुरा में 68, शिवहर में 54, सीतामढ़ी में 258, सुपौल में 180, वैशाली में 279 और प. चंपारण में 264 पद आवंटित किये गये हैं.