Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
10-Sep-2023 11:24 AM
By RAJKUMAR
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक पेट्रोल पंप के सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना छबिलपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर पेट्रोल पंप के पास की है।
मृतक की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के बेलदार बिगहा गांव निवासी राम प्रसाद के 55 वर्षीय बेटे धीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धरेंद्र लोदीपुर पेट्रोल पंप पर गार्ड का काम करता था। हर दिन की तरह शनिवार को भी वह पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने गया था। इसी दौरान परिजनों को किसी ने फोन किया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है।
आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे तो धीरेंद्र का शव झाड़ी से बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने पीट-पीटकर धीरेंद्र की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही छबिलपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।