ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
20-Jan-2023 06:22 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक दामाद को अपने ससुराल जाना काफी भारी पड़ गया। पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक की ससुराल के लोगों ने पहले तो जमकर पिटाई की और जब इतने से मन नहीं भरा तो बेहोश युवक के प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाल दिया। बेहोश होने के कारण युवक को उसके साथ की गई बर्बरता की जानकारी नहीं लगी। लगातार पेट दर्द होने के बाद जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो यह मामला सामने आया। एक्स-रे के बाद पता चला की उसके पेट में ग्लास फंसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक पवन कुमार साहेबगंज के रामपुर असली गांव का रहने वाला है। करीब 15 दिन पहले पवन पत्नी को विदा कराने के लिए अपने ससुराल गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पवन के साले और अन्य लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और जब पवन बेहोश हो गया तो उसके प्राइवेट पार्ट में पूरा का पूरी ग्लास डाल दिया। इसके बाद पवन वापस अपने गांव लौट आया। इस घटना के बाद पवन के प्राइवेट पार्ट में लगातार दर्द हो रहा था।
मामूली बात समझकर पवन गांव के डॉक्टर से इलाज करा रहा था। जब इंजेक्शन लगता था तो दर्द खत्म हो जाता था और जैसे ही इंजेक्शन का असर खत्म होता था फिर से दर्द शुरू हो जाता था। जिसके बाद वह एसकेएमसीएच पहुंचा और वहां इलाज शुरू कराया। डॉक्टर की सलाह पर जब पवन ने एक्स-रे कराया तो पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट में ग्लास फंसा हुआ है। यह बात सुनकर पवन और उसके परिजनों के होश उड़ गए। शुक्रवार सुबह पवन की हालत बिगड़ने पर उसे एसकेएमसीएच से पटना रेफर कर दिया गया है।