ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम

बिहार: पत्नी की विदाई करा घर लौट रहा था सनकी पति, बीच रास्ते में गोली मारकर ले ली जान

बिहार: पत्नी की विदाई करा घर लौट रहा था सनकी पति, बीच रास्ते में गोली मारकर ले ली जान

07-Nov-2022 09:01 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पति 8 माह की गर्भवती पत्नी की विदाई कराकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और आरोपी पति ने गोली मारकर पत्नी की जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना शंकरपुर थाना क्षेत्र के जीरवा के पास की है।


मृतक महिला की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड नंबर एक निवासी अविनाश कुमार की 30 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति अविनाश रविवार को पत्नी की विदाई कराने के लिए अपने ससुराल शंकरपुर पहुंचा था। मृतक महिला पिछले चार महीने से अपने मायके में रह रही थी। लिहाजा परिवार वालों ने उसे रात में ही विदा कर दिया। आरोपी पति अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी को बाइक से लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गया।


जानकारी के मुताबिक आरोपी पति अविनाश का किसी लड़की के साथ अवैध संबंध था। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी विवाद को लेकर महिला चार महीने से अपने मायके में रह रही थी। शंकरपुर थाना क्षेत्र के जीरवा के पास पहुंचते ही इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच आरोपी पति ने बीच सड़क पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।


घायल महिला ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी और बताया कि उसका पति अविनाश उसे गोली मारकर फरार हो गया है। जिसके बाद महिला के पिता और भाई के गांव वालों के साथ उसे खोजने निकल गए। जबतक वे घटनास्थल पर पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात के वक्त मौजूद ढाई साल की बेटी को हत्यारा पिता अपने साथ ले गया था। पूरे मामले पर एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्यारे पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस घटना से सभी पहलूओं पर जांच कर रही है।