Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
30-Sep-2022 03:47 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR : खबर वैशाली से है, जहां पत्नी की मौत से आहत एक शख्स ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा चकमकरंद गांव की है। मृतक शख्स पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में था और शुक्रवार को उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान चांदपुरा गांव निवासी रामसेवक सिंह के 48 वर्षीय बेटे विकास सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास की पत्नी लवली सिंह की कैंसर की मरीज थी और 14 दिन पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से विकास काफी तनाव में था। विकास ने अपनी की कमाई का एक-एक पैसा पत्नी के इलाज में खर्च कर दिया लेकिन वह नहीं बच सकी। विकास के चार नाबालिक बच्चे हैं जिनमें तीन बेटी और एक बेटा शामिल है।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल, गोली और खोखा बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।