ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन

बिहार: पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, जमीन बेचने को लेकर चल रहा था विवाद

बिहार: पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, जमीन बेचने को लेकर चल रहा था विवाद

04-May-2022 10:25 PM

MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुंगेर जिले से आ रही है जहां पति ने धारदार हथियार से काटकर पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरेलू विवाद के कारण इस घटना अंजाम दिया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना मुंगेर के टेटिया बंबर प्रखंड के कसौली गांव की है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि जिस वक्त घटना हुई उस समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। हालांकि पास के मकान में मृतक का बड़ा भाई रहता है लेकिन घटना के वक्त ना तो वो मौजूद था और ना ही परिवार का कोई सदस्य ही वहां उपस्थित था। 


परिवार के सभी लोग एक शादी समारोह में गये हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही शादी समारोह को छोड़ परिजन घर पहुंचे और वहां के दृश्य को देखकर दंग रह गये। इस दौरान मृतक का बड़ा बेटा भी मौके पर पहुंचा। बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था वही परिजनों के बीच इस घटना को लेकर कोहराम मच गया।


 मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता शंभू साव जमीन बेचना चाहते थे लेकिन उसकी मां सुशीला देवी ऐसा करने से मना करती थी इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच में लड़ाई हुआ करता था। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।