सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
16-May-2022 02:29 PM
JEHANABAD: रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना जहानाबाद से सामने आई है। यहां एक पत्नी ने शादी की पहली मैरिज एनिवर्सरी से ठीक पहले पति को ऐसा गिफ्ट दे डाला, जिसे जानकर हर कोई दंग है। ब्वॉयफ्रेंड के प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। नालंदा के एकंगरसराय-हिलसा रोड में वारदात को अंजाम दिया गया। इधर, मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान जबानाबाद निवासी जानकी महतो के 26 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। विकास की शादी पिछले साल 21 मई को नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र निवासी अनुष्का कुमारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में विकास को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। मृतक विकास पत्नी से उसके प्रेमी से दूर रहने की हिदायत देता था लेकिन पत्नी को प्रेमी से दूर रहना मंजूर नहीं था।
पति के लाख समझाने के बाद अनुष्का मानने को तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। इसी बीच एक दिन अनुष्का अपने मायके चली गई। रविवार को अचानक उसने पति विकास को फोन कर ससुराल आने की बात कह नालंदा बुलाया। जिसके बाद विकास अपनी स्कूटी पर सवार होकर नालंदा जाने के लिए घर से निकल गया। इसी दौरान एकंगरसराय-हिलसा रोड पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद विकास के परिजन नालंदा पहुंचे और शव को जहानाबाद लेकर आ गए। इसी बीच अनुष्का जब जहानाबाद पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अनुष्का से कड़ी पूछताछ में जुटी है।