Indian Railways का बड़ा फैसला: अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में लागू होगा इमरजेंसी कोटा BPSC Exam 2026 : BPSC एग्जाम के लिए बिना OTR नहीं भर सकेंगे फॉर्म, जानिए रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Patna crime news : पटना एसटीएफ ने बादल राय और तीन सहयोगियों को पिस्टल और कट्टा के साथ किया अरेस्ट, हत्या और कई मामले में था आरोपी BIHAR EXPRESSWAY: बिहार में भी बनने जा रही अमेरिकन स्टाइल सड़क,120 की स्पीड से दौड़ा सकेंग आप भी अपनी कार; इतनी दूरी के बाद दिखेगा पहला कट RRB JE EXAM 2026: आरआरबी जेई परीक्षा की नई तारीखें जारी, पदों की संख्या भी बढ़ी; जानिए.. RRB JE EXAM 2026: आरआरबी जेई परीक्षा की नई तारीखें जारी, पदों की संख्या भी बढ़ी; जानिए.. Bihar rent agreement : बिहार में रेंट एग्रीमेंट की फीस में भारी कटौती, किरायेदारों को होगा हज़ारों रुपए तक की बचत Vande Mataram: ‘वंदे मातरम्’ पर सरकार ने जारी किए नए नियम, इन कार्यक्रमों में होगा अनिवार्य; जानिए.. नये बदलाव
18-Jun-2023 07:41 AM
By First Bihar
PATNA : पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का दूसरा ट्रायल आज यानी रविवार को हो रहा है। यह ट्रेन पटना से सुबह 7.00 बजे रवाना हुई। वहीं, जहानाबाद से सुबह 7.37 बजे पहुंचने के बाद गया के लिए रवाना हो गई। यह ट्रेन गया से सुबह 8.35 बजे रवाना होकर कोडरमा से सुबह 9.37 बजे, हजारीबाग से सुबह 10.35 बजे, बरकाकाना से सुबह 11.40 बजे, मेसरा से दोपहर 12.22 बजे, टाटीसिलवे से दोपहर 12.45 बजे, रांची से दोपहर 1.05 बजे व हटिया दोपहर 1.20 बजे पहुंचेगी।
वहीं, हटिया पहुंचने के बाद यह ट्रेन वापसी में हटिया से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन दोपहर 3.55 बजे खुलेगी। वहीं, रांची से शाम 4.15 बजे, टाटीसिलवे से शाम 4.30 बजे, मेसरा से शाम 4.37 बजे, बरकाकाना से 5.35 बजे, हजारीबाग से शाम 6.32 बजे, कोडरमा से शाम 7.25 बजे, गया से रात 8.55 बजे, जहानाबाद से रात 9.30 बजे व पटना रात 10.10 बजे पहुंचेगी।
जानकारी हो कि, वंदे भारत ट्रेन का पहला ट्रायल 12 जून को किया गया था। ट्रेन अपने निर्धारित समय से 23 मिनट पहले ही रांची स्टेशन पहुंच गयी थी। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, पटना से हटिया के बीच ट्रेन के सात कॉमर्शियल हॉल्ट होंगे। पटना और हटिया के बीच यह ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, मेसरा और रांची स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन मंगलवार को ट्रेन नहीं चलेगी। इस दिन इसका मेंटेनेंस होगा।
आपको बताते चलें कि, बताया जा रहा है कि यह ट्रेन बहुत जल्द ही आम लोगों के शुरू की जाने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। संभवतः, 25, 26 और जून में से किसी एक दिन इसका उद्घाटन किया जा सकता है।