RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
04-Mar-2024 10:16 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है, जहां कर्ज के पैसे नहीं लौटा पाने से हताश पति-पत्नी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। दोनों पति-पत्नी का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद पंचायत का है।
मृतक दंपति की पहचान सकरा वाजिद पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी 60 वर्षीय शिवन दास और उनकी 55 वर्षीय पत्नी भुखली देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनके दो बेचे भी है लेकिन दोनों में से कोई भी माता-पिता की देखभाल नहीं करता है। दंपती ने बीते दिनों एक समूह से पारिवारिक खर्च के लिए लोन लिया था, जिसको वे वापस नहीं कर पा रहे थे। समूह द्वारा पैसा वापस करने के लिए लगातार दवाब बनाया जा रहा था।
इसी हताशा में आकर दोनों पति-पत्नी ने फंदे से झुलकर अपनी जान दे दी। सोमवार की सुबह दोनों का शव एक पीपल के पेड़ में फंदे से झुलता मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।