RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
04-Aug-2023 06:28 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक पति ने सात जन्मों के बंधन को शर्मसार कर दिया। आरोपी पति ने दहेज के लिए अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पत्नी पर मायके से पांच लाख रुपए दहेज लाने का दबाव बना रहा था और जब पत्नी ने इनकार कर दिया तो उसकी बेरहमी से जान ले ली। घटना वेन थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव की है।
मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी बिगहा गांव निवासी राजबलम यादव उर्फ बलमा की पत्नी शिहंता देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि आरोपी राजबलम उसकी बहन से पांच लाख रुपए दहेज में लाने को कह रहा था। लुधियाना में किसी दूसरी महिला से उसका अवैध संबंध था। शुक्रवार को आरोपी पति बिहारशरीफ लौटा था और मृतका अपने पति को रिसीव करने के लिए स्टेशन पर पहुंची थी।
स्टेशन से गांव लौटने के बाद आरोपी पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसके मायके फोन किया कि मृतका शिहंता की तबियत खराब है। जब परिजन लक्ष्मी बिगहा पहुंचे तो उसे मृत पाया। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।