petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
08-Mar-2024 02:21 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का ताण्डव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है,जहां प्रखंड प्रमुख के बेटे को गोलियों से भून दिया गया है। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सामने दिनदहाड़े अपराधियों ने इस्माइलपुर प्रखंड प्रमुख मालती देवी के पुत्र मिथुन यादव को गोलियों से भून डाला। जिसके बाद उसे आनन - फानन में अस्पताल में एडमिट करवाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक को तीन गोलियां लगी है। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी मिथुन के पार्टनर बब्बन ने कहा कि वे लोग एक जमीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाश मास्क लगाए मौके पर पहुंचे। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें मिथुन को बुलेट जा लगी।
बताया जा रहा है कि,पहले तो हथियार देखते ही मिथुन और बब्बन बुरी तरह से इधर-उधर भागने लगे। उसी दौरान कटीले तार से घेराबंदी के चलते भागने के दौरान मिथुन कटीले तार में फंस गया। इस कारण बदमाश उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग निकले। जिससे मिथुन को सीने, पीठ, कनपटी में गोली लगी है।
वहीं, खून से लथपथ मिथुन को उठाकर निजी वाहन से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मिथुन शादीशुदा है। उसकी तीन बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा समेत अन्य थानों की पुलिस और डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे।
इधर, घटना को लेकर नवगछिया एसपी ने कहा कि मामले की तफ्तीश के लिए टीम गठित कर दी गई है। बदमाशों की पहचान और हत्या के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है। मायागंज अस्पताल में भी एहतियात के तौर पर काफी संख्या में पुलिस वालों को तैनात किया गया है। ताकि विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न ना हो।