Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
30-Sep-2023 03:18 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पंचायती के बाद बाद फैसला पक्ष में नहीं आने पर दबंगों ने पंच के पति और देवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। घटना चंडी थाना क्षेत्र के रुखाई पंचायत स्थित अबजल बिगहा गांव की है।
बताया जा रहा है कि अबजल बिगहा गांव निवासी रुखाई पंचायत की पंच रूबी देवी के पति जयराम चौहान और देवर बलराम चैहान की दबंगों ने बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी जयराम चौहान ने बताया की उसने अंडा और चाउमीन की दुकान खोल रखा है। वह अपनी दुकान पर था तभी गांव के ही आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे और यह कहकर मारपीट करने लगे कि बहुत बड़ा पंच बनते हो अपनी जाति के लोगों के हक में फैसला देते हो।
इस दौरान आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।