बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
01-Oct-2021 08:03 PM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे लगातार आ रहे हैं. मतगणना शनिवार को भी जारी रहेगी. बक्सर, भोजपुर, पटना, सारण, सिवान, वैशाली, बेगूसराय, जहानाबाद और अरवल में जिला परिषद और मुखिया के चुनाव के लिए कई सीटों के परिणाम आ गए हैं. पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर ये है कि बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई चुनाव हार गए हैं.
बिहार पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के चुनाव में वोटों की गिनती हो रही है. बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने बेतिया चनपटिया के जिला परिषद क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे थे. लेकिन उनकी किस्मत ने इसबार धोखा दे दिया है. डिप्टी सीएम के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू को उनके प्रतिद्वंदी ने चुनावी मैदान में धूल चटा दिया है. उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. आपको बता दें कि जिला परिषद में नामांकन के बाद से चुनाव प्रचार में भी उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी.
आपको बता दें कि रवि प्रसाद उर्फ पिन्नू बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई हैं. दो साल पहले बेतिया में उनकी दबंगई औऱ गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया था. पिन्नू ने बीच बाजार में एक दवा दुकानदार की बर्बर तरीके से पिटाई कर दी थी. दवा दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि वह पिन्नू के दुकान में आने के बाद उठ कर खड़ा नहीं हुआ था. दुकान में पिटाई के बाद दुकानदार को खींच कर दूसरी जगह ले जाया गया था औऱ वहां भी उसकी पिटाई की गयी थी.

इसी साल जुलाई महीने में भी डिप्टी सीएम के भाई का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो पटना के पटेलनगर इलाके में एक बेशकीमती जमीन कब्जाने पहुंचे थे. जमीन मालिक ने ये संगीन आरोप लगाया था. जमीन की कीमत लगभग 6 करोड़ रूपये बतायी जाती है. जमीन मालिक ब्रह्मानंद सिंह औऱ श्रवण कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजा था.
जमीन मालिक ने सीएम से लेकर तमाम आलाधिकारियों को दिये गये शिकायत पत्र में कहा था कि डिप्टी सीएम के भाई पिन्नू हथियार से लैस होकर पूरे अमले के साथ उनकी जमीन पर पहुंचे और कब्जा करने की कोशिश की. जब जमीन मालिक ने विरोध किया तो पिन्नू ने कहा कि इसे उठा कर डिप्टी सीएम आवास ले चलो. वैसे डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा है कि उन्होंने अपने भाई से काफी पहले से संबंध तोड़ रखा है.