Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग
01-Sep-2021 02:11 PM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर आज से हलचल तेज हो गयी है। राज्य में पहले चरण के पंचायत चुनाव को लेकर आज अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है। बिहार में पहले चरण का पंचायत चुनाव 24 सितंबर को होगा। बिहार के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में चुनाव के लिए आज बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
राज्य के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में पहले चरण में पंचायत चुनाव होगा। अब कल यानी गुरुवार से इन चुनाव क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 8 सितंबर तक नामांकन पर दाखिल किए जाएंगे और 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की समीक्षा की अंतिम तिथि होगी। जबकि 13 सितंबर तक नामांकन पत्र की वापसी हो पाएगी। उम्मीदवारों को 13 सितंबर को सिंबल जारी किये जाएंगे। बिहार में पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को होगी। 26 और 27 सितंबर को मतगणना होगी। इसके साथ ही चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे।
पहले चरण में रोहतास के दावथ और संझौली, कैमूर के कुदरा, गया के बेलागंज, खिजरसराय, नवादा के गोविंदपुर, औरंगाबाद के औरंगाबाद, जहानाबाद के काको, अरवल के सोनभद्र-बंशी-सूर्यपुर, मुंगेर के तारापुर, जमुई के सिकंदरा और बांका के धोरैया प्रखंडों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। इन जगहों पर चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उम्मीदवार कल यानी गुरुवार से अपना नामांकन कर पाएंगे।
पंचायत चुनाव की मतगणना इस बार जिला मुख्यालय में होगी। इस आशय का पत्र राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि मतपेटियों के लिए प्रखंड मुख्यालय की बजाय जिला स्तर पर ही संग्रहण केंद्र बनाएं। वहीं पर ईवीएम और बैलेट बॉक्स को रखने की व्यवस्था करें।