बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
21-Sep-2023 11:30 AM
By First Bihar
SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां सेप्टिंक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। एकसाथ पांच मजदूर बेहोश हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई है जबकि चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। घटना पूसा थाना क्षेत्र स्थित हरपुर महमदा पंचायत के वार्ड संख्या दो की है।
मृतक मजदूर की पहचान हरपुर महमदा पंचायत निवासी हरिहर ठाकुर के 40 वर्षीय बेटे अमरजीत ठाकुर के रूप में की गई है जबकि अन्य मजदूरों में रामदास पंडित, संजय कुमार, रंजीत पंडित और मो. इरशाद शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को निर्माणाधीन शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के लिए एक मजदूर सेप्टिक टैंक में उतरा था। सेप्टिक टैंक में दम घुटने से मजदूर के बेहोश होने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
वहां मौजूद अन्य चार मजदूर साथी मजदूर को बचाने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे तो वे भी बेहोश हो गए। एक साथ पांच मजदूरों के बेहोश होने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पूसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया है।