Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
13-Oct-2022 03:26 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: रिश्ते का शर्मसार कर देने वाली घटना सीतामढ़ी से सामने आई है, जहां एक कलयुगी माता-पिता ने अपनी ही बेटी का सौदा कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की किसी तरह से भागकर सीतामढ़ी एसपी के पास पहुंच गई और घटना की जानकारी दी। पीड़ित लड़की की आपबीती सुनने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी माता-पिता को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ में जुटी है।
दरअसल, डुमरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति के साथ मिलकर अपनी ही बेटी को यूपी के युवक के हाथों बेच दिया। पीड़िता के मुताबिक मेला दिखाने के बहाने उसके माता-पिता उसे यूपी लेकर चले गए थे। वहां गौरव नामक युवक के हाथों उसे बेच दिया। बेटी को बेचने के बाद आरोपी माता-पिता ने उसे बताया कि उसकी शादी गौरव से हो गई है और अब उसे उसके साथ ही रहना है। इसके बाद दोनों वापस सीतामढी आ गए।
किसी प्रकार लड़की उत्तर प्रदेश से भागकर सीतामढ़ी पहुंची और एसपी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत पर सीतामढ़ी एसपी ने त्वरित एक्शन लेते हुए लड़की के माता-पिता को हिरासत में लेने का निर्देश संबंधित थाने को दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने लड़की के मां-बाप को हिरासत में ले लिया और उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं लड़की को सीडब्ल्यूडी में भेज दिया गया है।