मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
05-Nov-2023 02:12 PM
By First Bihar
ARARIA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, और छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अररिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक इंटर की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला है। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद यह पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के फारबिसगंज थाना इलाके में एक लड़की का पेड़ से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह छात्रा शनिवार से लापता बताई जा रही थी। और अगले दिन पेड़ से लटका हुआ उसका शव बरामद हुआ। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
वहीं, इस घटना में मृतका की पहचान शिवानी कुमारी मझुआ के तौर पर हुई है। और फारबिसगंज कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। बेटी की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया है।
उधर, इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ये लोग जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि लड़की की मौत की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन इलाके में चर्चा है कि हत्या के बाद किशोरी की हत्या कर पेड़ से लटका दिया है। इस घटना से पूरा गांव सकते में है। वहीं पुलिस अभी तक इस मामले में जांच के बाद ही कुछ बताने की स्थिति में लगी रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।