Bihar Crime News: ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी, युवती की लाश होने की आशंका; बदमाशों ने हत्या कर ठिकाने लगाया Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Road Accident : माघी पूर्णिमा पर बड़ा हादसा: बक्सर–मोकामा में सड़क दुर्घटनाओं में 7 की मौत, पटना गंगा घाट पर 2 श्रद्धालु डूबे Bihar RERA : बिहार रेरा ने प्रोजेक्ट निबंधन प्रक्रिया को बनाया आसान, अब ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे बिल्डर Bihar budget 2026 : पटना में बनेगा शिप रिपेयर सेंटर, बजट 2026 में बिहार को और क्या मिला? जानें पूरी जानकारी Union Budget 2026: नए बजट में क्या हुआ सस्ता-महंगा ? आज से इन चीजों के बढ़ेंगे दाम, देखें पूरी लिस्ट Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने बताया, इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं; सरकार इन कामों पर दे रही अधिक ध्यान New tax rules : इनकम टैक्स एक्ट 2025: नए नियम 1 अप्रैल 2026 से होंगे लागू, रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा घोषित; मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर छूट Budget 2026 : भारत में आयुर्वेद के लिए खुलेंगे तीन नए AIIMS,आयुष फार्मेसी सुधार और मेडिकल टूरिज्म के लिए नई पहल
08-Jan-2024 02:03 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : पुरे बिहार में भीषण ठंड है। सूबे में चारों तरफ घना कोहरा है। इस बीच नौनिहाल ठंड में स्कूल जाने को मजबूर हैं। बच्चों के अभिभावक भी डरे हुए हैं कि इतनी ठंड में बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे। वहीं तीन दिन तक स्कूल नहीं जाने पर बच्चों के नाम काट दिए जा रहे हैं। ऐसे में अब एक ऐसा ही मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां पढ़ते -पढ़ते क्लारूम में दो बच्चे बेहोश हो गई। इसके बाद स्कूल में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया।
दरअसल, बेगूसराय में ठंड ने असर दिखना शुरू कर दिया है। सोमवार को अत्यधिक ठंड के कारण बरौनी प्रखंड के मध्य विद्यालय वभनगामा में दो छात्राओं के बेहोश होने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद स्कूल प्रसाशन के तरफ से इस मामले की सूचना बच्चे के परिजन को दिया गया। उसके बाद उन्हें इस मामले की सुचना दी गई।
बताया जा रहा है कि, सोमवार को निर्धारित समय पर विद्यालय खुलने के बाद सभी बच्चे पहुंचे तथा प्रार्थना के बाद अपने-अपने वर्ग कक्ष में चले गए। इसी दौरान 6 वर्ग की छात्रा ममता कुमारी एवं वर्ग 8 की वर्षा कुमारी बेहोश हो गई। दोनों छात्राओं के बेहोश होने के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रधानाध्यापक किशोर कुमार ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन दोनों को अपने घर ले गए। इसके अलावा विद्यालय छात्रों के परेशान होने की सूचना मिल रही है।
उधर, इस मामले में शिक्षक नेता राजू सिंह ने कहा कि भीषण कनकनी और कुहासा में भी सरकारी विद्यालय का संचालन हो रहा है। अत्यधिक ठंड के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। शासन-प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस पर तुरंत संज्ञान लेनी चाहिए।