Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
24-Mar-2023 08:06 AM
By First Bihar
KISHANGANJ : कुछ दिनों पहले ही बिहार सरकार के तरफ से सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया था। इसके बाद अब राज्य के सरकारी स्कूलों में भी रमजान माह को लेकर क्लास टाइम में बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल की क्लास सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएगी। इसको लेकर लेटर भी जारी कर दिया गया है।
दरअसल, आज से रमजान का पाक महिना शुरू हो गया है। मुस्लिम समुदाय रमजान के महीने को परम पवित्र मानता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से होती है। रमजान का महीना कभी 28 दिन का तो कभी 29 दिन का होता है। रमजान के प्रारंभ होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही उन्हें शाम में अपना रोजा तय समय पर खोलना होता है। इस लिहाजा मुस्लिम कर्मियों को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि, फिलहाल यह आदेश महज एक जिले के लिये जारी किया गया है। वह जिला किशनगंज है।
मालूम हो कि, बिहार का किशनगंज इलाका मुस्लिम बहुल इलाका है और ऐसे में जब आज से इस समुदाय से आने वाले लोगों का पर्व शुरू हो रहा है तो इसी को ध्यान में रखते हुए इस जिले के सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूलों के क्लास टाइमइंग में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव प्राइवेट स्कूलों में भी किया गया है। इस बदलाव के बाद अब इन इलाकों में क्लास सुबह 8 बजे से शुरू होगी और दोपहर 3 बजे खत्म हो जाएगी।
इसको लेकर डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता ने बताया कि डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर रमजान माह को देखते हुए विद्यालय की कक्षाएं प्रात: 8 बजे से 3 बजे तक संचालित की जाएंगी। 24 मार्च से रमजान समाप्ति की तिथि तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
आपको बताते चलें कि, रमजान में हर मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और फिर शाम में इफ्तार करके रोजा खोला जाता है। माना जाता है कि रमजान की शुरुआत चांद दिखने के अगले दिन से होता है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि मक्का में आज चांद नजर आता है तो कल से आरंभ हो सकता है।