कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
02-Apr-2022 03:53 PM
PURNEA: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। एक कंपनी के मुंशी को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने गोली मारकर दिनदहाड़े 30 लाख रुपये की लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मधेपुरा के चौसा की कंपनी देव इंटरप्राइजेज के मुंशी सावन कुमार से अपराधियों ने 30 लाख कैश लूटा है। सावन चौसा से पूर्णिया बाइक से अकेले कैश लेकर आ रहा था। तभी इसी दौरान पूर्णिया के बनमनखी रेलवे गुमटी के पास अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
इससे पहले अपराधियों ने कंपनी के मुंशी की पैर में गोली मारी उसके बाद रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। हालांकि लूट की इस बड़ी वारदात को बनमनखी एसडीपीओ संदिग्ध बता रहे हैं। क्योंकि पीड़ित बार-बार अपना बयान बदल रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घायल मुंशी को बगल के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।