Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़
28-Dec-2023 02:40 PM
By First Bihar
NALNADA : बिहार के नालंदा से सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां नालंदा में पदस्थापित दारोगा की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। दारोगा रात्रि ड्यूटी कर सुबह अपने घर गए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुरे पुलिस महकमे में मातम का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा के इस्लामपुर थाना में पदस्थापित दरोगा की अचानक मौत हो गई। दारोगा ड्यूटी कर जब वह अपने घर गए तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। हर कोई लगातार सुबह से ही इस बात की चर्चा में लगा हुआ है की आखिर उनकी अचानक से कैसे तबियत इतनी खराब हो गई।
बताया जाता है कि , मृतक सब इंस्पेक्टर ललन सिंह इस्लामपुर थाना में कई वर्षों से पदस्थापित थे। वे इस्लामपुर में ही किराए के मकान में परिवार को साथ लेकर रहते थे। रात्रि ड्यूटी कर जब वे सुबह घर पहुंचे तो अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी , जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक एसआई 55 वर्षीय ललन सिंह अरवल जिला के बंसी थाना क्षेत्र के बखोरी बीघा गांव के रहने वाले थे। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 4 बच्चों को छोड़ गए।
इधर, इस पुरे मामले में इस्लामपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि एसआई ललन सिंह इस्लामपुर थाना में पदस्थापित थे। वो रात्रि ड्यूटी कर घर लौटे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए लाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो बातें आएगी उसके अनुसार काम किया जाएगा।