केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
29-Dec-2024 12:04 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार के जमुई से एक हैरतअंगेज कर देने वाली खबर सामने आयी है। यहां लखीसराय-जमुई रेलखंड पर एक व्यक्ति मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर सफर करने लगा। यह मामला भलुई हॉल्ट पर हुआ। जब लोगों ने देखा कि एक युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर सफर कर रहा है तो तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद युवक को उसे नीचे उतरने के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद एक युवक ने उसे नीचे लाने की कोशिश की और खुद भी वह ट्रेन की छत पर चढ़ने लगा। लेकिन मालगाड़ी की छत पर बैठे इस शख्स ने अचानक चाकू से उस युवक पर हमला बोल दिया और उसे जख्मी कर दिया।
जानकारी के मुताबिक किउल- जमुई रेलखंड के भलुई रेलवे हॉल्ट पर मालगाड़ी के छत पर चढ़े एक युवक हाई वोल्ट तार छूने की कोशिश कर रहा था। जिसे वहां मौजूद दर्जन यात्री देख रहे थे। किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की लेकिन छुट्टी पर अपने घर मननपुर पहुंचे एक सीआरपीएफ जवान ने हिम्मत दिखाते हुए मालगाड़ी के छत पर चढ़कर उक्त युवक को बचाने की कोशिश किया तो युवक ने चाकू से सीआरपीएफ जवान के सिर पर हमला कर दिया। युवक द्वारा सीआरपीएफ जवान को एक-एक कर पांच चाकू उक्त युवक द्वारा मारा गया जिसमें वह गंभीर होकर घायल हो गया।
इधर घटना के बाद वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और ट्रेन के छत पर खड़े युवक को पकड़ लिया और उसे नीचे रेलवे ट्रैक पर लाकर दर्जन लोगों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। वही चाकू से हमला करने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सीआरपीएफ जवान उक्त युवक को बचाने की कोशिश के लिए ट्रेन पर चढ़ रहा था।
तभी युवक ने चाकू से तीन बार उसके सिर में मारा और चौथा चाकू उसके गाल और गर्दन पर मारा जिसमें सीआरपीएफ जवान घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवान की पहचान लखीसराय जिले के मननपुर निवासी नगीना यादव का 35 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार यादव के रूप में की गई है।