मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
15-Dec-2024 01:30 PM
By First Bihar
Bihar News: मणिपुर में बिहार के दो मजदूरों की हत्या कर दी गई है. मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार शाम अज्ञात हमलावरों ने दो बिहार के मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के 18 वर्षीय सुनेलाल कुमार और 17 वर्षीय दशरथ कुमार के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री, संतोष कुमार सिंह ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने मणिपुर और दिल्ली के संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और मृतक मजदूरों के पार्थिव शरीर को सुरक्षित वापस लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने इस घटना को दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा बिहार सरकार अपने मजदूरों की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। मंत्री ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।