Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
27-Sep-2024 07:43 AM
By First Bihar
SAMSTIPUR : बिहार में समस्तीपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल पर गुरुवार की रात जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पुलिस के सामने जमकर पथराव किया गया। इस घटना में कुछ यात्रियों को चोटें भी आईं। जिनका उपचार समस्तीपुर में ही कराया गया। रात करीब पौने नौ बजे समस्तीपुर में कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए चली। आउटर सिग्नल पर पहुंचते ही ट्रेन पर पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए पथराव से यात्री दहशत में आ गए।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब जीआरपी की एस्कार्ट पार्टी ट्रेन के अंदर मौजूद थी। बताया जाता है कि रात करीब पौने नौ बजे समस्तीपुर में कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए चली। आउटर सिग्नल पर पहुंचते ही ट्रेन पर पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए पथराव से यात्री दहशत में आ गए। 45 मिनट की देरी से ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची।
वहीं, सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे तथा जांच की। पथराव के कारण पेंट्रीकार समेत उसके बगल की ए-वन तथा बी-2 कोच के शीशे टूट गए। कई स्लीपर कोच की खिड़कियों पर भी पत्थर लगे थे। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आगे निकली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पथराव की चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया कि पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है।