BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
28-Sep-2024 02:10 PM
By First Bihar
SARAN : बिहार के सारण से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो बहनों ने अपनी सौतेली मां को ईंट पत्थर से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने इस हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर ने खुलासा कर लिया। इस घटना को अंजाम देने वाली दोनों सौतेली बेटियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त खून सने ईंट और रक्त रंजित कपड़ों को भी बरामद कर लिया गया है। एक मोबाइल कॉल के सहारे पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में कामयाब हुई। हत्याकांड को अंजाम देने वाली एक बेटी बालिग है तो दूसरी नाबालिग। इस मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
वहीं,एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया के पास खैरा-मढ़ौरा रोड किनारे एक अज्ञात महिला का शव 25 सितंबर बरामद किया गया था। महिला की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के गंगोली गांव की रहने वाली पिंकी देवी के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि महिला की हत्या उसकी सौतेली बेटियों ने ईंट-पत्थर से कूंच-कूंचकर की थी। इस मामले में दोनों सौतेली बेटियों को पुलिस टीम ने टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनमें निशा कुमारी व उसकी छोटी बहन शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट पत्थर को भी जब्त कर लिया है और खून से लथपथ कपड़े भी मिले हैं।
इसके साथ ही पुलिस की पूछताछ में सौतेली बेटियों ने बताया कि परिवार में विवाद के कारण उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। तकनीकी साक्ष्य और वैज्ञानिक तरीके से इसकी जांच की गई। इस संबंध में कोपा थाना क्षेत्र के रामनगर चौखरा के रहने वाला प्रियांशु कुमार ने खैरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। खैरा पुलिस को इसकी सूचना मिली थी कि रामपुर के पास एक अज्ञात महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।
उधर, सौतेली मां पिंकी के साथ दोनों सौतेली बेटियां पटना किसी काम से गई थीं। रास्ते में ही मन बना लिया था कि सौतेली मां की हत्या कर देनी है। दोनों बहनों ने पहले से ही प्लान कर लिया था कि उन्हें इस घटना का अंजाम कहां देना है। वह ट्रेन से छपरा जंक्शन पर उतरीं। फिर मिर्जापुर जाने के लिए ऑटो पकड़ी। वहां से ऑटो से चल दी। रामपुर मठिया के पास सुनसान स्थान पर पहुंचने पर निशा ने अपनी नाबालिग बहन के साथ मिलकर सौतेली मां पिंकी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों वहां से घटना को अंजाम देकर फरार हो गईं। आखिरकार दोनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। एक जेल जाएगी तो दूसरी महिला सुधार गृह भेजी जाएगी।