तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
16-Nov-2024 05:41 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार लोगों की जान ले रही है। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसों में मौत की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा घटना मधुबनी से सामने आई है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक साइकिल सवार को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दरअसल, घटना राजनगर थाना क्षेत्र के परिहरपुर एसएसबी कैंप के पास घटी है। बताया जा रहा है कि खजौली प्रखंड के दोस्तपुर निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद सलीम साइकिल पर घूम-घूम कर कपड़ा बेचने का काम करता था। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे राजनगर की ओर से कपड़ा बेचकर अपने घर लौट रहा था, तभी मधुबनी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे रौंद दिया।
स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लेकर डीएमसीएच गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने राजनगर-मधुबनी मुख्य पथ को परिहारपुर में जाम कर दिया औक सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा मचाया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था की घटना एक बजे दिन में घटी और सूचना थाने को दी गई लेकिन घटना के 4 घंटा बीतने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। पांच बजे के करीब डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखा गया।
रिपोर्ट- कुमार गौरव