अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
08-Oct-2024 12:28 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। यहां सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी बाइक सवार युवक की 18 दिनों बाद पटना के निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के तेजा बिगहा निवासी लाल बिहारी मांझी का 30 वर्षीय पुत्र इंदल मांझी है।
वहीं, मृतक के भाई ने बताया कि पिछले 20 सितंबर को अपने मौसेरे भाई विनोद मांझी के घर फतेह अली जा रहा था इसी दौरान महानंदपुर गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसके बाद जख्मी हालत में 112 वाहन की पुलिस द्वारा बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे पटना रेफर कर दिया गया । वहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात मौत हो गई।
उधर नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। इसको लेकर पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। जल्द ही जांच पूरी कर आरोपी को गिरफ्त में लिया जाएगा।