ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
23-Oct-2024 10:10 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: खबर रोहतास के डेहरी से आ रही है, जहां जीजा के साथ डॉक्टर के यहां से लौट रहे साली ने उफनती नहर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद डेहरी थाना की पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला को बरामद करने की कोशिश कर रही है।
बताया जा रहा है कि शिवसागर के सोन डिहरा के रहने वाले विकास कुमार की पत्नी पूजा देवी अपने जीजा ओमप्रकाश तथा बहन के साथ खुद का इलाज करा कर लौट रही थी। अचानक जीजा ओमप्रकाश के बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, तो वह दोनों महिलाओं को पुल पर उतार कर बाइक लेकर पेट्रोल लेने चला गया।
इसी बीच पूजा अपनी बहन की मौजूदगी में उफनती नहर में कूद गई। इसके बाद पूजा की बहन शोर मचाना शुरू की। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वही पुलिस भी पहुंच गई। उफनती नहर में कूदे महिला की उम्र लगभग 27 वर्ष है और उसका वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। वह मानसिक रूप से परेशान रह रही थी।
पूजा के जीजा तथा बड़ी बहन उसे इलाज के लिए उसे डेहरी के एक चिकित्सक के पास लेकर आए थे। जब यहां से लौट रहे थे, इसी दौरान अपनी बहन को चकमा देकर पूजा कलकतिया पुल से नहर में कूद गई। घटना के बाद अफरा तफरी की स्थिति हो गई। नहर में कूदी महिला का मायका काराकाट थाने क्षेत्र बिरैंनी गांव है।