Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल
05-Dec-2024 03:22 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव के पास इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की पाइपलाइन में लीकेज के बाद लोगों में डीजल लूटने की होड़ मच गई। पाइपलाइन से डीजल लीकेज की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते सैकड़ों लीटर डीजल अपने साथ लेकर चले गए।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने पाइपलाइन में सॉकेट लगाकर डीजल की चोरी शुरू कर दी थी। इसकी सूचना मिलने पर IOCL के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सॉकेट हटाकर पाइपलाइन को ठीक किया। लेकिन बुधवार की रात फिर से पाइपलाइन में लीकेज हो गया और लगभग 200 मीटर लंबा क्षेत्र डीजल से भर गया।
लीकेज की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और प्लास्टिक के बोतलों और गैलनों में डीजल भरकर ले जाने लगे। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस और IOCL को दी।
मौके पर पहुंचे डायल 112 की टीम ने लोगों को डीजल ले जाने से रोका और IOCL के अधिकारियों को सूचित किया। IOCL के अधिकारियों ने पाइपलाइन में डीजल की सप्लाई रोक दी और आग लगने की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में फायर फाइटिंग का इंतजाम किया।