Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
05-Oct-2024 09:23 AM
By First Bihar
KATIHAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां घर के बाहर बैठी 23 वर्षीय युवती को गोली मार कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कप का माहौल कायम हो गया।
जानकारी के अनुसार, कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के छोआर पंचायत में बाईक पे सवार दो अज्ञात अपराधियो ने घर के बाहर बैठी 23 वर्षीय युवती को गोली मार कर घायल कर दिया है। जिसे इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज लाया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों अमन कुमार और दादी शीला देवी ने बताया कि युवती घर के बाहर बैठी थी तभी हेलमेट पहने बाइक पर सवार दो लोग आए और बाइक के पीछे बैठे युवक ने युवती के ऊपर बंदूक तान दिया। बंदूक देख युवती घर की तरफ भागी तभी पीछे से गोली चला दिया जो दीदी के पीठ पे जा लगी और बाइक सवार भाग निकले।
इधर, इस घटना को लेकर पुरे इलाके में हंगामा मचा है और उसके बाद इस घटना को लेकर काफी लोग इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। रौशनी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गया गया। उसके बाद कटिहार मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले गए है। घटना के बारे में पोठिया थाना पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है।