DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर
09-Oct-2024 10:00 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ददर्नाक खबर निकल कर सामने आई है। जहां दबंगों ने मजदूरी मांगने पर एक दलित की पिटाई की मुंह पर थूका और शरीर पर पेशाब किया। यह घटना बोचहां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अब पीड़ित ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने मजदूरी मांगने पर दलित की पिटाई कर दी। यही नहीं उसके मुंह पर थूक दिया और पटककर उसके शरीर पर पेशाब की। अब पीड़ित ने रमेश पटेल, अरुण पटेल व गौरव पटेल को आरोपित करते हुए थाने में आवेदन दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि आवेदन के आधार पर तीन लोगों पर प्राथमिकी की गई है। अब सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि आरोपितों ने हाल में ही पाल्ट्री फार्म बनाया है। इसमें उसने कई दिनों तक काम किया। दो दिन की उसकी मजदूरी रोक ली गई। ऐसे में दुर्गा पूजा होने की वजह से मजदूरी मांगने गया तो रमेश पटेल, अरुण पटेल व गौरव पटेल ने मारपीट की। दलित शब्द का प्रयोग करते हुए पिटाई के साथ सभी ने उसके मुंह पर थूक दिया। आरोपित गौरव पटेल ने उसके शरीर पर पेशाब की।
इधर, आरोपितों ने केस करने या थाने पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण वह कई दिनों तक घर से नहीं निकला। मारपीट करते हुए किसी ने घटना का वीडियो बना लिया था। घटना का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद किसी तरह थाने पहुंचकर शिकायत की। उसके बाद अब पुलिस इस मामले में एक्शन में नजर आई है। इस घटना को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है।