तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
02-Dec-2024 03:32 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की जान चली गई। पानी के मोटर में अचानक करंट आ गया और उसकी चपेट में आने से ससुर और बहू दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
दरअसल, यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र के खैरामाठ गांव में हुई है। परिजनों ने बताया कि 28 वर्षीय आरती देवी अपने घर में देर शाम मोटर चलाकर काम कर रही थी, तभी मोटर में करंट आ गया और आरती उसकी चपेट में आ गई।
बहू को तड़पता देख 70 वर्षीय ससुर राम लक्षण यादव उसे बचाने गए तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे ससुर और बहू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। उधर, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव