ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / Bihar News: करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया...

Bihar News: करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया भारी बवाल; बुलानी पड़ी कई थानों की पुलिस

03-Nov-2024 04:22 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जमुई में करंट लगने से एक चाट दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने करीब तीन घंटे तक सड़क पर उतरकर हंगामा किया और गुगुलडीह चौक को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद गुस्साए लोगों को शांत कराया और हालात को काबू में किया। 


दरअसल, बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव में काली पूजा मूर्ति विसर्जन के बाद करंट लगने से चाट दुकानदार की मौत हो गई। मृतक गांव के ही किशोर मालाकार का 38 वर्षीय पुत्र रंजीत मालाकार था। बताया जाता है कि काली मंदिर में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन के दो घंटे के बाद भी मेले में अच्छी भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान रंजीत मालाकार बिजली के तार के संपर्क में आ गया। 


आननफानन में दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर स्वजनों को सौंप दिया। घटना के बाद एसडीपीओ सतीश सुमन ने भी दल-बल साथ के देर रात मौके पर पहुच कर मामले की छानबीन की। 


उधर, दुकानदार की मौत से गुस्साए लोगों रविवार को गुगुलडीह चौक पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बरहट, मलयपुर, गिधौर, लक्ष्मीपुर और मोहनपुर थाने की पुलिस के साथ दंगा नियंत्रण दस्ता ने उपद्रव मचा रहे लोगों को खदेड़ दिया। थानाध्यक्ष ने मृतक के स्वजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।जिसके बाद स्वजन थानाध्यक्ष की बात पर भरोसा जताते हुए जाम हटाया।