Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम
27-Oct-2024 08:35 PM
By First Bihar
SHEOHAR: शिवहर में बाइक और ट्रक की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के कोठियां चौक की है जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के टेंगरारी पकड़ी वार्ड नंबर 1 निवासी विलास दास के 50 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र दास के रूप में हुई है। वहीं उसी गांव के मुनचुन साह के 40 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र शाह घायल हो गये।
घायल को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार कोठियां चौक से गुजर रहे थे। तभी ट्रक तेज रफ्तार में आ रही थी और अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जो बाइक पर ही पीछे बैठा हुआ था।
घायल को तुरंत स्थानीय लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम घायल का इलाज कर रही है और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उससे संबंधित जानकारी एकत्रित कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि मृतक सुरेंद्र दास नेपाल में (सरिया) घर बनाने का ठेकेदारी का काम करता था। एक व्यक्ति के यहां 17 लाख रुपए बाकी था। लेकिन वह विदेश चला गया और पैसा नहीं दे रहा था। कल का वादा था । पैसा लेने उसके घर गया था और वहां से लौट रहा था तभी यह घटना हुई।
समीर कुमार झा की रिपोर्ट