Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
21-Oct-2024 09:27 PM
By First Bihar
PATNA: पुलिस में बहाली की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर बिहार से आ रही है। बिहार में अब जल्द ही बड़े पैमाने पर पुलिस जवानों की बहाली होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 78 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 7 निश्चय के तहत 10 लाख नौकरियां और 10 लाख रोजगार देने की घोषणा की गयी थी और अब तक 7.16 लाख नौकरियों के अलावा 24 लाख रोजगार युवाओं को उपलब्ध कराया जा चुका है। अब 12 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य है। जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।
दरअसल आज पटना के बापू सभागार में 1239 नवचयनित दारोगा के बीच नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। नियु्क्ति पत्र वितरण समारोह के मौके पर सीएम नीतीश ने गृह सचिव अरविंद चौधरी और डीजीपी आलोक राज को यह निर्देश दिये। कहा कि 78 हजार और पुलिस कर्मियों की बहाली की जाए। तभी 12 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य पूरा होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी, डीजीपी डीजीपी आलोक राज और गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी मौजूद रहे।
बता दें कि पुलिस स्मृति दिवस पर बिहार ने इतिहास रच दिया है। देश में पहली बार 3 ट्रांसजेंडर दारोगा बने हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 1239 नव चयनित दारोगा को नियुक्त पत्र सौंपा। जिसमें तीन ट्रांसजेंडर भी शामिल थे। जिसमें दो ट्रांसमेन रोनित झा और बंटी कुमार और एक ट्रांसवुमेन मानवी मधु कश्यप शामिल थीं। बिहार देश में पहला राज्य बन गया है, जहां ट्रांसजेंडर बिहार पुलिस में दारोगा के पद पर भर्ती हुए हैं।
ॉसीएम नीतीश ने लंबित भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया। पटना के बापू सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 442 महिलाओं और 3 किन्नरों समेत 1239 नवनियुक्त दारोगा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 7 निश्चय के तहत 10 लाख नौकरियां और 10 लाख रोजगार देने की घोषणा की गयी थी और अब तक 7.16 लाख नौकरियों के अलावा 24 लाख रोजगार युवाओं को उपलब्ध कराया जा चुका है। अब 12 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य है। जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।
सीएम नीतीश ने बताया कि 2005 में राज्य में 42 हजार पुलिस कर्मी थे। आज यह संख्या 1 लाख 10 हजार हो गयी है। वही 21 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के हिसाब से बिहार में 2 लाख 29 हजार पुलिस बल होनी चाहिए। उन्होंने 78 हजार और पुलिस कर्मियों की बहाली का निर्देश गृह सचिव और डीजीपी को दिया।