ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / Bihar News: बिहार में टला बड़ा ट्रेन हादसा, गाय के फंसने से गोड्डा-भागलपुर...

Bihar News: बिहार में टला बड़ा ट्रेन हादसा, गाय के फंसने से गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन के इंजन का एंगल कोप टूटा

21-Oct-2024 10:28 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार में एक बार फिर बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बचा। खबर भागलपुर से आ रही है जहां गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक गाय फंस गयी। गाय के घसीटते हुए ट्रेन एक किलोमीटर आगे चली गयी। गाय के फंसने से इंजन का एंगल कोप टूट गया। जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी।   


इस दौरान भागलपुर-मंदारहिल सेक्शन में ट्रेन का परिचालन घंटों बाधित रहा। इस घटना की वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। 10:20 बजे भागलपुर पहुंचने वाली ट्रेन शाम 6:30 तक भी नहीं पहुंच सकी। वंदे भारत ट्रेन पहली बार करीब 40 मिनट विलंब से भागलपुर पहुंची। घटना भागलपुर-मंदारहिल सेक्शन में बाराहाट स्टेशन के आगे पांडेय टोला और डांड़े हाल्ट के बीच हुई है। 


जहां इंजन में गाय के फंसने से गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन का एंगल कोप टूट गया। जिससे गोड्डा-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी और कर्मचारियों ने पूरी स्थिति का जायजा लिया और इंजन में आई गड़बड़ी को ठीक किया गया जिसके बाद ही ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका।