राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
13-May-2022 02:30 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना औरंगाबाद से है, जहां एक युवक ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक युवक ने अपनी फुफेरी बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़ित लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी की सगी बहन ने इसमें उसका साथ दिया। पीड़ित लड़की ने थाने पहुंच कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित युवती जम्होर थाना के एक गांव की रहने वाली है। युवती के मुताबिक साल 2018 में जब वह बीमार हुई थी तो दवा लाने के लिए दाउदनगर गई थी। उस समय लड़की नाबालिग थी। शाम को जब घर लौटने में देर हुई तो वह अपनी नानी के घर चली गई। रात में खाने में बाद वह अपनी ममेरी बहन के साथ सोने चली गई। खाने के दौरान ममेरी बहन ने खाने में नशीली दवा मिला दी थी, जिससे वह बेहोश हो गई। सुबह जब उठी तो बेड पर ममेरे भाई को देखा। इसी दौरान ममरे भाई ने उसे उसकी अश्लील फोटो और वीडियो दिखाया।
वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ लगातार पांच दिनों तक जबरन रेप किया। वीडियो वायरल होने के डर से युवती चुपचाप अपने घर चली आई। युवती के चुप रहने से ममरे भाई का मनोबल बढ़ता गया। साल 2020 में वह एक बार फिर अपनी बुआ के घर पहुंच गया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ फिर से रेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान किसी न किसी बहाने आरोपी ममेरी बहन को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।
परेशान युवती ने थक हारकर इस बात की जानकारी अपने पिता को दी। जब पिता ने आरोपी से पूछताछ की तो वह युवती के पिता के साथ मारपीट करने लगा। बीते 29 अप्रैल को उसने युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद थाने पहुंच कर युवती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। आरोपी युवक फिलहाल फरार बताया जा रहा है।