बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
07-Dec-2021 05:22 PM
SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है। जहां एक शादी समारोह में शराब पीने से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। वही कई लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से ही इनकी मौतें हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना शिवाजी नगर प्रखंड के बहेरी थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव का है।
बताया जाता है कि गांव में शादी का माहौल था। इस खूशी के मौके पर कुछ लोगों ने शराब पार्टी की थी। शराब पीने के बाद एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों रिश्ते में चाचा और भतीजे थे। वही तीसरे की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी है। जबकि कई की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब से मौत की बात कही है। जहरीली शराब से मौत के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से पुलिस के हाथ पैर फुल गये हैं। एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच के लिए टीम का भी गठन किया जाएगा।